फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई टीम के दूसरे रिहायशी अभ्यास शिविर के लिए खिलाड़ियों का ऐलान, मलिंगा को जगह नहीं

Thu, 18 Jun 2020 11:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बीच श्रीलंकाई टीम एक बार फिर से ट्रेनिंग के लिए तैयार है, इस बाबत बृहस्पतिवार को 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। हालांकि इस टीम में श्रीलंका के टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा को शामिल नहीं किया गया। 22 जून से कैंडी में शुरू हो रहे टीम के दूसरे रिहायशी अभ्यास शिविर का वे हिस्सा नहीं होंगे। कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ की छह सदस्यीय टीम पल्लेकेले स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ होगी।

विज्ञापन


टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा, 'अगले शिविर की तैयारियां इस तरह से की गई है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद श्रीलंका सबसे अच्छी तैयारी वाली अंतरराष्ट्रीय टीम हो और कभी भी खेलने के लिए तैयार रहे।’ टीम के सदस्य स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे।

श्रीलंकाई टीम का इस महीने के आखिर में होने वाला भारत दौरा रद्द हो गया है। वहीं जुलाई में बांग्लादेश दौरा भी अनिश्चित है।

शिविर के लिए टीम:
दिमुथ करूणारत्ने, दिनेश चांदीमल, लाहिरू तिरिमन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, धनुष्का गुणतिलका, कुसल जेनिथ परेरा, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, विश्वा फर्नांडो, कासुन रंजीता, लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप, इसुरू उदाना, वानिंडु हसारनागा, लक्षाण संदाकन, लसिथ ई, ओशाडा फर्नांडो, अविष्का फर्नाडो, कुसल मेंडिस और भानुका राजपक्षा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें