फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी बोले- मौजूदा तेज आक्रमण भारत के टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ

Thu, 18 Jun 2020 11:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है कि मौजूदा तेज आक्रमण भारत के टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ आक्रमण है। भारत के पास शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव जैसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है ।
विज्ञापन


शमी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से बातचीत में कहा कि दुनिया मानती है कि भारत ने एक बार में पांच विशेषज्ञ तेज गेंदबाज कभी नहीं दिए। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं। हमारे पास रिजर्व में ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो 145 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ भारतीय आक्रमण है। किसी में कोई जलन नहीं और सब एक दूसरे की सफलता का मजा लेते है। यह परिवार की तरह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें