फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूज के निधन पर भारत और पाक ने स्थगित किए मैच

Thu, 27 Nov 2014 04:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के सिर में चोट लगने के कारण अचानक हुई मौत के बाद दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने भी 25 साल के टेस्ट बल्लेबाज के अचानक निधन पर शोक जताया। टीम ने ह्यूज के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की है।

ह्यूज की मौत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ भारत का अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच दो दिवसीय यह अभ्यास मैच शुक्रवार से शुरू होना था। टीम इंडिया के खिलाड़ी एडीलेड ओवल मैदान पर फिटनेस सत्र में हिस्सा लेने के बाद अभ्यास के लिए नेट पर उतरने ही जा रहे थे तभी टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने सभी को एकत्रित कर यह दुखद खबर सुनाई।

इसके बाद सभी खिलाड़ी और स्टाफ ने अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिया और होटल लौट गए। 4 दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत का यह अंतिम अभ्यास मैच था। पहला अभ्यास मैच ड्रॉ समाप्त हुआ था।
विज्ञापन


भारतीय टीम के अलावा शारजाह में खेले जा रहे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में आज का खेल भी स्थगित कर दिया गया।

ह्यूज की अचानक निधन की खबर के बाद दूसरे दिन का खेल स्थगित कर दिया गया अब आज का खेल कल खेला जाएगा। पाकिस्तान के टीम मैनेजर और मुख्य चयनकर्ता मोइन खान ने बताया कि पाकिस्तान ओर न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने आज के खेल को स्थगित करने का फैसला लिया। टीमें इस घटना से बेहद दूखी हैं। वह कुछ समय पहले यहां वनडे सीरीज के दौरान टीम के साथ आए थे। वह क्रिकेट को लेकर बेहद दीवाने थे और हमेशा क्रिकेट को लेकर बात करते थे।
विज्ञापन


इससे पहले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में पहले दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 281 रन बनाए थे। ओपनर मोहम्मद हफीज के नाबाद 178 रन की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ठोस शुरुआत की। हालांकि जबरदस्त फॉर्म फॉर्म में चल रहे यूनुस खान विफल रहे और मात्र पांच रन बनाकर दो साल बाद वापसी कर रहे अनुभवी डेनियल विटोरी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सीरीज का पहला मैच जीत पाकिस्तान फिलहाल 1-0 से आगे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें