न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत से शुरू हो रहे तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने फफ डु प्लेसिस को कप्तान नियुक्त किया है। पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स भी टीम के साथ बने रहेंगे जिसमें चार नए खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया गया है। दूसरी ओर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और चयनकर्ताओं ने उसी टीम को बरकरार रखा है जिसने हाल ही में आस्ट्रेलिया को सीरीज में 1-0 से पीटकर नंबर वन का अपना स्थान बरकरार रखा था।