बुमराह की नो बॉल
अब इससे भी उलटफेर वाला कारनामा हुआ। थर्ड अंपायर ने जब बुमराह की गेंद जांची तो सामने आया कि उनका पैर लाइन से आगे निकल गया था। ऐसे में धोनी बच गए और उन्हें फ्री हिट मिल गई। साथ ही चेन्नई के खाते में एक रन भी जुड़ गया। फ्री हिट वाली गेंद, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अच्छी डाली और धोनी बड़ा शॉट नहीं बटोर पाए. उन्हें इस गेंद से केवल दो रन मिले।