बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने डे-नाइट टेस्ट की अहमियत पर जोर दिया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में भारत को ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेलने चाहिए। ऐसा करने से भारत में भी ज्यादा दर्शक टेस्ट मैच देखने आएंगे। गांगुली के अनुसार डे-नाइट टेस्ट ही टेस्ट क्रिकेट का भविष्य है। भारत ने अब तक तीन डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला गया था। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने यह मैच पारी और 46 रन से जीता था।
डे-नाइट टेस्ट को लेकर बात करते हुए गांगुली ने न्यूज 18 से कहा- यह भविष्य है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। क्योंकि यह दिन भर काम करने के बाद लोगों को खेल में वापस लाता है। लोगों के पास पांच दिन का टेस्ट मैच देखने के लिए समय नहीं है। मुझे वह दिन याद है जब ईडन गार्डंस में मैच हुआ था, उस समय स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
डे-नाइट टेस्ट को लेकर बात करते हुए गांगुली ने न्यूज 18 से कहा- यह भविष्य है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। क्योंकि यह दिन भर काम करने के बाद लोगों को खेल में वापस लाता है। लोगों के पास पांच दिन का टेस्ट मैच देखने के लिए समय नहीं है। मुझे वह दिन याद है जब ईडन गार्डंस में मैच हुआ था, उस समय स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट के दौरान जमकर दर्शक स्टेडियम में आते हैं।
वहीं जब गांगुली से पूछा गया कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड डे-नाइट टेस्ट को नियमित तौर पर आयोजित करने के बारे में विचार कर रहा है तो उन्होंने कहा कि हां बोर्ड के सभी अधिकारियों का ऐसा ही मानना है।
रोहित का समर्थन किया
गांगुली ने बातचीत के दौरान रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित सीमित ओवर क्रिकेट के शानदार कप्तान हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है और विराट की गैरमौजूदगी में उन्होंने भारत को एशिया कप का विजेता बनाया था। उनका मानना है कि रोहित वनडे कप्तान के रूप में सफल रहेंगे।