फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई भारतीय लड़की सामिया आरजू की PHOTOS, जो आज बनेंगी पाक क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन

Wed, 21 Aug 2019 09:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हसन अली और साथ में शामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के बाद अब देश की एक और बेटी शामिया आरजू पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने जा रही है। दोनों आज दुबई में हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। हरियाणा की रहने वाली सामिया आरजू का परिवार शनिवार को दुबई के लिए भी रवाना हुआ।

विज्ञापन

2 of 7
हसन अली और शामिया - फोटो : सोशल मीडिया
पाक क्रिकेटर हसन अली की जिस भारतीय लड़की से शादी होने जा रही है, उसका नाम सामिया आरजू है। वह हरियाणा के नूंह की रहने वाली है। एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू  और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली का निकाह दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। 

विज्ञापन

3 of 7
शामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों परिवार में जश्न का माहौल है। इससे पहले इस कपल ने अपना प्री-वेडिंग शूट करवाया, जिसमें दोनाें के बीच प्यार साफ नजर आ रहा है। इस कपल का वेडिंग एलबम आने में ताे अभी समय है,  लेकिन हम आपके लिए इनके प्री वेडिंग शूट का एलबम जरूर लेकर आ गए हैं।

4 of 7
शामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया
शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से बीटेक (एरोनॉटिकल) की डिग्री ली है। पहले उसकी जेट एयरवेज में नौकरी लगी थी। फिलहाल वह तीन साल से एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। सामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हसन अली और शामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि इस शादी की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला के पास ही थी। खुद सामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने अमर उजाला से खास बातचीत में 20 तारीख को निकाह होने की बात कही थी। साथ-साथ दुबई जाने वाले रिश्तेदारों के बारे में भी बताया था। 
विज्ञापन

6 of 7
हसन अली शामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार दुबई में निकाह होने के बाद रिसेप्शन पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। सामिया के परिवार का संबंध पाकिस्तान से काफी पुराना है। उनके पिता लियाकत अली के अनुसार हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे। उनके परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहते हैं। उनके जरिए ही सामिया का रिश्ता तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
बता दें कि हसन अली भारतीय मूल की लड़की से निकाह करने वाले चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। हसन से पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय लड़की से शादी कर चुके हैं। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे। अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था। शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था जिनका एक बेटा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें