फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में रहेगा ऑस्ट्रेलियाई पेस का जलवाः सिडल

Thu, 07 Feb 2013 02:39 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने चेन्नई के लिए गुरुवार को उड़ान भरी। आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल तेज गेंदबाज पीटर सिडल इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस बार भारतीय पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का जादू चलेगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड को हाल ही में भारतीय जमीन पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली जीत को अपने लिए प्रेरणा मान रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज ने कहा कि भारतीय जमीन पर किसी टीम की जीत इस बात पर निर्भर करेगी कि इन पिचों पर तेज गेंदबाज कितनी आक्रामकता से खेल पाते हैं।

सिडल ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत पर आक्रमण करने का सही तरीका है कि आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ उतरें। हमने अभी तक जिन टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कि हैं उनमें तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका रही है और हमें उम्मीद है कि भारतीय जमीन पर भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन


सिडल ने कहा कि नाथन लियोन की भारत में अहम भूमिका रहेगी। हमें उम्मीद है कि वह विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हम मैच में कुल 20 विकेट उखाड़ पाएं। हम एक मजबूत टीम हैं और नाथन के अलावा तीन स्पिनरों के साथ हमारा गेंदबाजी क्रम बेहतरीन है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आखिरी बार वर्ष 2004 में टेस्ट सीरीज जीती थी। सिडल ने कहा कि यदि उनकी टीम को यह जीत दोहराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 22 फ्रवरी से चेन्नई में शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें