फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के सामने 632 रनों का लक्ष्य

Sun, 02 Dec 2012 07:12 PM IST
पर्थ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे रिकी पोंटिंग को जीत के साथ विदाई देने और दोबारा नंबर वन टेस्ट टीम बनने का कप्तान माइकल क्लार्क और साथी खिलाड़ियों का सपना शायद पूरा न हो सके।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 632 रन का विशाल लक्ष्य मिला है जबकि दो दिन का खेल बाकी है।

मैच के दूसरे दिन दो विकेट पर 230 रन से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी 569 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास 62 रन की बढ़त भी थी।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए छह और मिचेल जॉनसन ने चार विकेट चटकाए। स्टंप तक आस्ट्रेलिया टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए थे। ओपनर डेविड वार्नर 29 और ईडी कोवेन नौ रन बनाकर विकेट पर टिके थे।

मैच का तीसरा दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स के नाम रहा। अमला कैरियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने 221 गेंदों में 21 चौकों के साथ 196 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके कैरियर का 18वां टेस्ट शतक है। डीविलियर्स ने भी कैरियर का 14वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 184 गेंदों में 21 चौकों और तीन छक्कों के साथ 169 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 149 रन जोड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें