फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नवाज शरीफ के भरोसे बैठी पाक क्रिकेट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वक्त पशोपेश की स्थिति में है। मार्च महीने में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए पाक टीम तैयार है टीम के क्रिकेटरों का चयन भी हो चुका है लेकिन वे मैदान में खेलने उतरेंगे या नहीं यह फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन


पीसीबी के चीफ शहरयार खान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब सारा दारोमदार पाकिस्तान के वजीरे आजम नवाज शरीफ पर है। इस संबंध में शहरयार की नवाज शरीफ के सचिव से भी बात हुई।

उन्होंने सचिव से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पाक टीम आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा होने से इंकार कर देती है तो आईसीसी पाक टीम पर बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी पर हो सकती है यह कार्रवाई

पीसीबी चीफ शहरयार खान ने कहा कि उन्होंने पाक पीएम नवाज शरीफ के सचिव को बताया कि अगर उनकी टीम वर्ल्ड कप खेलने से इंकार कर देती है तो पाक टीम को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आईसीसी पीसीबी को बड़ा आर्थिक दंड दे सकती है।

हालांकि शहरयार ने यह भी स्पष्ट किया कि पीएम को इस संबंध में निर्णय के लिए कोई दबाव नहीं है। इस संबंध में पीएम के सचिव की ओर से अभी कोई सूचना नहीं दी गई है, पर उम्मीद है कि जल्द ही पाक टीम को वर्ल्ड कप के लिए निर्देश मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें