फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: बीसीसीआई की मौजूदगी में आईसीसी के साथ बैठक पर आया पीसीबी का बयान, कहा- हमें कोई जानकारी नहीं

Sat, 23 Nov 2024 07:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समाचार एजेंसी पीटीआई को पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि उनके पास बैठक की कोई जानकारी नहीं है। सूत्र ने कहा- हमें आईसीसी से हमारे, बीसीसीआई और आईसीसी के बीच किसी भी बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ बैठक से इनकार कर दिया। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि उनके पास बैठक की कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए 26 नवंबर (मंगलवार) को एक बैठक बुला सकता है। इसमें टूर्नामेंट के कार्यक्रम और हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, पीसीबी ने अब इससे इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है, लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अब तक इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। बीसीसीआई) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी हाइब्रिड मॉडल के लिए इनकार कर चुका है। इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई को पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि उनके पास बैठक की कोई जानकारी नहीं है। सूत्र ने कहा- हमें आईसीसी से हमारे, बीसीसीआई और आईसीसी के बीच किसी भी बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।सूत्र ने आगे बताया कि अब तक पीसीबी को आईसीसी की तरफ से उस ईमेल का जवाब नहीं मिला है, जिसमें उन्होंने भारत से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के कारण पूछे थे।

सुमैर अहमद सैयद मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को सुमैर अहमद सैयद को चैंपियंस ट्रॉफी का मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया। हालांकि, अगले साल के शुरू में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बोर्ड के इस रुख को दोहराया कि वह टूर्नामेंट की मेजबानी पूरी तरह पाकिस्तान में करना चाहता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित किया था कि वह भारतीय टीम को 50 ओवर की प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है।
विज्ञापन

नकवी ने सैयद को लेकर कही थी यह बात
इस बीच नकवी ने सैयद की क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक संगठित पेशेवर बताया। नकवी ने कहा, 'सुमैर प्रशासनिक विशेषज्ञता के धन के साथ एक असाधारण रूप से संगठित पेशेवर हैं। क्रिकेट के लिए उनके अटूट जुनून है। मुझे विश्वास है कि वह खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्रदान करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें