फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने भारत दौर के लिये सद्भावना दूत चुने

Sat, 03 Nov 2012 08:34 PM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व खिलाड़ियों के 10 सदस्यीय दल का चयन किया है, जो अगले महीने भारत में द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के दौरान सद्भावना दूत का काम करेंगे। लेकिन पीसीबी द्वारा चुने गए खिलाड़ियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की कार्यकारी समन्वय समिति ने भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में होने वाले मैचों को देखने के लिए महान खिलाड़ियों को आमंत्रित करने का फैसला किया ताकि ये दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद कर सकें।
समिति के अनुसार इन क्रिकेटरों ने पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और वे केवल पीसीबी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अमूल्य हैं।
विज्ञापन


इस सूची में पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों के नाम नहीं हैं, जिसमें पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल, इंजमाम उल हक, वसीम अकरम, वकार यूनिस, राशिद लतीफ, मोइन खान और यहां तक कि जावेद मियांदाद भी नहीं हैं। पीसीबी प्रवक्ता ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज के आधार पर किया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘चूने हुए खिलाड़ी वे हैं, जिन्होंने 50, 60 और 70 के दशक में आगाज किया था। हम अन्य खिलाडिय़ों के बारे में भी भविष्य की प्रतियोगिताओं में विचार करेंगे।’
विज्ञापन


सद्भावना दल चयनित खिलाड़ी
हनीफ मोहम्मद, इम्तियाज अहमद, माजिद खान, जहीर अब्बास, मुश्ताक मोहम्मद, इमरान खान, जावेद बुरकी, वसीम बारी, इंतिखाब आलम और सादिक मोहम्मद शामि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें