फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलकर उमर अकमल के खिलाफ आया PCB, प्रतिबंध कम किए जाने को खेल पंचाट में देगा चुनौती

Mon, 10 Aug 2020 08:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को एलान किया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने वाले बल्लेबाज उमर अकमल पर लगा प्रतिबंध कम करने के फैसले को खेल पंचाटमें चुनौती देगा। पिछले महीने अकमल का तीन साल का प्रतिबंध स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोकार ने घटाकर 18 महीने का कर दिया।

विज्ञापन


पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत स्वतंत्र अधिनिर्णायक के फैसले के खिलाफ अपील स्विटजरलैंड स्थित खेल पंचाट में ही की जा सकती है। पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'भ्रष्टाचार निरोधक मामलों को पीसीबी गंभीरता से लेता है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीसीबी मानती है कि उमर जैसे सीनियर क्रिकेटर को इसके परिणामों के बार में पता था जिसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार निरोधक कई लेक्चर में भाग लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें