फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले पाक ने दिया अपने खिलाड़ियों को 'तोहफा'

Fri, 16 Jan 2015 07:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों को एक ऐसा तोहफा दिया है जो उनके लिए क्रिकेट के इस महाकुंभ में प्रोत्साहन का काम कर सकता है।
विज्ञापन


पीसीबी ने अपने वरिष्ठ खिलाड़ी यूनुस खान को कैटेगरी-ए में बनाए रखा है तो तेज गेंदबाज सोहैल खान और लेग स्पिनर यासिर शाह को कैटेगरी-डी में शामिल बनाए रखते हुए बोर्ड ने अपने वार्षिक करार को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। पाक ने पहले यह करार जून में 31 खिलाड़ियों के साथ किया था जो 31 दिसंबर तक खत्म हो गया।

अब पाक बोर्ड ने इस करार को 3 महीने के लिए आगे बढ़ाते हुए वर्ल्ड कप के खत्म होने तक यह यानी 31 मार्च तक जारी रखने का फैसला लिया है। दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान को पिछले साल बी कैटेगरी में रखा गया था लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें ए कैटेगरी में शामिल कर दिया गया। सितंबर में उन्हें यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर वह वनडे टीम में वापस लौटे और अब वह वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान अपना नया करार एक अप्रैल, 2015 से लागू करेगा।
विज्ञापन

करार की ए कैटेगरी में हैं पाक के 6 खिलाड़ी

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्‍तान की 15 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किए गए गेंदबाज सोहैल खान टीम में चौंकाने वाला नाम है क्योंकि उन्होंने 2011 से ही कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि उन्हें घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल का ईनाम मिला है। पीसीबी द्वारा जारी अनुबंध के तहत अप्रैल माह से खिलाड़ियों के लिए नई कैटेगरी प्रभावी होगी।

कैटेगरी 'ए'- मिस्‍बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, सईद अजमल, शाहिद आफरीदी, युनूस खान और जुनैद खान (प्रत्येक खिलाड़ी को पिछले साल मिलता था 4,49,218 रुपए प्रति महीना)।

कैटेगरी 'बी'- अहमद शहजाद, उमर अकमल और उमर गुल (प्रत्येक खिलाड़ी को पिछले साल मिलता था 3,14,452 रुपए प्रति महीना)।

कैटेगरी 'सी'- असद शफीक, अजहर अली, अदनान अकमल, खुर्रम मंजूर, नासिर जमशेद और अब्दुर रहमान (प्रत्येक खिलाड़ी को पिछले साल मिलता था 1,79,687 रुपए प्रति महीना)।

कैटेगरी 'डी'- शोएब मकसूद, सरफराज अहमद, बिलवाल भट्टी, श्रेजील खान, जुल्फिकार बाबर, फव्वाद आलम, एहसान आदिल, मोहम्मद इरफान, वाहब रियाज, रजा हसन, उमर अमिन, हैरिस सोहैल, राहत अली, शान मसूद, मोहम्मद ता‌ल्‍हा, अनवर अली, यासिर शाह और सोहैल खान (प्रत्येक खिलाड़ी को पिछले साल मिलता था 89,843 रुपए प्रति महीना)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें