फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: महिला विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पीसीबी लेगा कड़े फैसले, मुख्य कोच वसीम पर गिर सकती है गाज

Sun, 26 Oct 2025 03:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बात से निराश हैं कि वसीम ने वादे के अनुसार काम नहीं किया। पीसीबी ने पिछले साल वसीम को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान महिला टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) कड़े फैसले ले सकता है। पीसीबी ने महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मुहम्मद वसीम का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। पाकिस्तान आठ टीमों की प्रतियोगिता तालिका में सातवें स्थान पर रहा, लेकिन अगर बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह आखिरी स्थान पर खिसक सकता है। पाकिस्तान ने अपने सात मैचों में से चार मैच गंवाए जबकि उसके बाकी तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे।
विज्ञापन

वसीम के नेतृत्व में टीम का खराब प्रदर्शन
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बात से निराश हैं कि वसीम ने वादे के अनुसार काम नहीं किया। पीसीबी ने पिछले साल वसीम को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका से हार गया था और फिर दक्षिण अफ्रीका में महिला टी 20 विश्व कप के चार मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सका था।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष को यह भी शिकायत थी कि मुख्य कोच अपने रवैये के कारण टीम के अन्य अधिकारियों के साथ सहज नहीं रह पाते हैं। पीसीबी अगले कुछ दिनों में नए मुख्य कोच की घोषणा कर सकता है और वह एक विदेशी कोच के साथ बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें