फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नई चाल, भारत की बजाय यूएई में T-20 वर्ल्ड कप के लिए बना रहा माहौल

Mon, 30 Nov 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
India vs Pakistan - फोटो : social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आशंका जताई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से भारत इस टूर्नामेंट के आयोजन को कराने में सक्षम नहीं है। खान ने कहा कि आईसीसी के इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत की बजाय यूएई में हो सकता है क्योंकि भारत में अभी भी इसके आयोजन को लेकर अनिश्चितता है। 

विज्ञापन


पीसीबी के सीईओ ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लगता नहीं है कि वहां अगले साल वर्ल्ड कप का आयोजन हो पाएगा। खान ने यह भी कहा कि अगले साल की शुरुआत में भारत अपने यहां इंग्लैंड की मेजबानी करने वाला है और उसके बाद आईपीएल का आयोजन, ऐसे में अप्रैल तक स्थिति ज्यादा साफ हो पाएगी।  

हालांकि खान ने यह भी दोहराया कि भारत में टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम को वीजा जारी करने को लेकर पीसीबी जनवरी तक आईसीसी और बीसीसीआई से लिखित पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से एक साल तक स्थगित होने के बाद आईसीसी ने बीसीसीआई को 2021 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसका आयोजन 2022 में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें