फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: जेसन गिलेस्पी को मुख्य कोच पद से हटाने की खबरों पर आया पीसीबी का बयान, दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 17 Nov 2024 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इस साल अप्रैल में गिलेस्पी को दो साल के अनुबंध पर पाकिस्तान के टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में, पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। 
विज्ञापन
जेसन गिलेस्पी - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जेसन गिलेस्पी को तीनों प्रारूप में पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच पद से हटाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। पीसीबी ने ऐसी किसी भी खबर को खारिज किया है। पीसीबी ने कहा कि गिलेस्पी दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पाकिस्तान की दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम के लाल गेंद कोच बने रहेंगे।
विज्ञापन

पीसीबी ने रविवार को एक बयान में कहा, पीसीबी इस गिलेस्पी को हटाने की खबरों का खंडन करता है। जैसा कि पहले घोषणा की गई थी, जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टीम के कोच बने रहेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद तीनों प्रारूप में पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं।

पीसीबी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा था कि जावेद टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उन्हें मना लिया है। सूत्र ने कहा था, पाकिस्तानी टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद हरारे के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे में नए मुख्य कोच जिम्बाब्वे में उनके साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

यह भी बताया गया था कि गिलेस्पी ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में पाकिस्तान का पूर्णकालिक मुख्य कोच बनने के पीसीबी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। गैरी कर्स्टन के अपने पद से हटने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अंतरिम कोच के रूप में नामित किया गया था। अप्रैल में गिलेस्पी को दो साल के अनुबंध पर पाकिस्तान के टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में, पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। 

पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था, लेकिन तीन मैचों की टी20 सीरीज में उसे 0-2 की हार झेलनी पड़ी है। दोनों टीमों के बीच अंतिम टी20 मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें