फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB Controversy: रमीज राजा के हमले वाले बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का जवाब, सामान लौटाने को लेकर कहा ये..

Tue, 27 Dec 2022 09:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

रमीज ने पीसीबी के नए शासन की काफी आलोचना की। न केवल उन्होंने नए पीसीबी प्रमुख नजम सेठी पर निशाना साधा, बल्कि घोषणा के बाद अगली सुबह उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में भी खुलासे किए। इस पर पीसीबी की ओर से जवाब आया है।
विज्ञापन
रमीज राजा और नजम सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के कुछ दिनों बाद रमीज राजा ने सोमवार को एक घंटे के ऑनलाइन सत्र में प्रशंसकों को संबोधित किया। जहां उन्होंने पीसीबी के नए शासन की काफी आलोचना की। न केवल उन्होंने नए पीसीबी प्रमुख नजम सेठी पर निशाना साधा, बल्कि घोषणा के बाद अगली सुबह उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में भी खुलासे किए।
विज्ञापन

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में रमीज राजा ने कहा- ऐसा इन्होंने हमला किया क्रिकेट बोर्ड में आके। मेरा सामान भी नहीं लेने दिया इनलोगों ने। सुबह नौ बजे 17 क्रिकेट बोर्ड में राउंड लगा रहे थे, जैसे कि कोई एफआईए (FIA) का छापा पर गया। पीसीबी ने राजा के इन बयानों पर अब जवाब दिया है। साथ ही उन्हें कार्यालय से अपना सामान लेने की अनुमति नहीं देने से संबंधित मामले पर स्पष्टीकरण भी जारी किया है। 

पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलमान नसीर ने आधी रात को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में पुष्टि की कि उनका सारा सामान उनके द्वारा इकट्ठा किया गया था और उन्हें पीसीबी की हिरासत में सुरक्षित रखा गया है। सौंपने की सामान्य प्रक्रिया के तहत रमीज राजा का सामान वापस कर दिया जाएगा।

सितंबर 2021 में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद राजा ने 15 महीने तक पीसीबी अध्यक्ष के रूप में काम किया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद रमीज राजा को जिम्मेदार ठहराते हुए पीसीबी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन

उनके छोटे कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। टी20 विश्व कप के पिछले दो संस्करणों में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल (2021) और फाइनल (2022) में पहुंची। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में भी पहुंची। रमीज राजा के पीसीबी अध्यक्ष रहते पाकिस्तान ने भारत को अलग-अलग टूर्नामेंट में दो बार हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें