टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की कमी नहीं। उनकी फैन लिस्ट में आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोग शामिल है। देश के अलावा इस खिलाड़ी का डंका विदेशों में भी बजता है। ताजा उदाहरण है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी। हाल ही में वसीम बारी ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं। वसीम को विराट का नया प्लान बेहद पसंद आया है।
दरअसल, चंद रोज पहले विराट कोहली ने काउंटी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए सरे से एक महीने का करार किया है। जिसके चलते विराट आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज में भाग नहीं लेंगे। साथ ही आयरलैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रंखला भी विराट की गैरमौजूदगी में खेली जाएगी। इन सबके पीछे कैप्टन कोहली का एक ही मकसद है टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा।
दरअसल, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली चाहते थे कि वहां के हालात में खुद को ढाल ले ताकि टीम इंडिया का प्रदर्शन दौरे के दौरान अच्छा रहे। बीते इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की नाकामयाबी किसी से छिपी नहीं। फिरंगी तेज गेदबाजों के आगे कोहली एंड कंपनी ने घुटने टेक दिए थे। अब साल के अंत में होने वाले इस दौरे से पहले विराट अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी कोहली के इसी फैसले पर फिदा हो चुके हैं। इस कदम पर चीकू की तारीफ करते हुए 'द डॉन' से बारी कहते हैं कि, 'भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहद चतुराई भरा फैसला लिया है। जून में सरे के लिए क्रिकेट खेल वह न सिर्फ विदेशी हालातों से परिचित होंगे, बल्कि इससे पूरी टीम को फायदा होगा।