फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में हेडफोन लगाकार सोई थी महिला, करंट से ऐसे हुई मौत

Mon, 07 May 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना सुनने के शौकीनों को अकसर हेडफोन लगाना पसंद होता है। चाहे सफर के दौरान हो या रात को सोने का वक्त, वह हेडफोन के बिना नहीं रहते। लेकिन यह गलती तमिलनाडु की 46 साल की महिला को भारी पड़ गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात की है जब काथुर स्थित महिला रात को हेडफोन लगाकर सो गई। महिला की पहचान फातिमा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक फातिमा के पति अब्दुल कलाम ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। फिर वह काफी डर गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल के अधिकारियों ने ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने इसके बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काथुर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार की रात हेडफोन लगाकर सो गई थी। उन्होंने कहा कि करंट लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें