चेयरमैन मोहसिन नकवी का बयान
तिलमिलाए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे 'खेल भावना की कमी' बताया और कहा कि भारत ने खेल में राजनीति को घसीटा है। नकवी ने लिखा, 'भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खेल भावना की घोर कमी देखने को मिली। राजनीति को खेल में लाना खेल की आत्मा के खिलाफ है। उम्मीद है भविष्य में जीत सभी टीमें गरिमा के साथ मनाएंगी।'
भारतीय टीम का पक्ष: 'हम एकजुटता दिखा रहे थे'
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, 'मैं कुछ कहना चाहता हूं और यह मौका भी सही है। हम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं और इनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं यह जीत (पाकिस्तान के खिलाफ) हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करता हूं जिन्होंने काफी बहादुरी दिखाई है। उम्मीद है कि वे आगे भी हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें खुशी देने का मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर हंसी लाते रहेंगे।'