फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं पीसीबी, नकवी बोले-भारत की चिंताएं दूर करने के लिए तैयार

Mon, 18 Nov 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

नकवी ने इस दौरान इस खबर की पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगे। 
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी कराने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने साथ ही भारत की चिंताएं दूर करने का प्रस्ताव देते हुए कहा है कि भारत को इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर अपनी परेशानी बतानी चाहिए। 
विज्ञापन

नकवी ने सोमवार को स्थानीय मीडिया से बातचीत की। वह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण के कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। नकवी ने इस दौरान इस खबर की पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण मांगे। 

पीसीबी को आईसीसी के जवाब का इंतजार
पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि वह आईसीसी से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इसके बाद ही अगले कदम पर विचार करेंगे। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं है। मालूम हो कि हाल ही में बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर इस बात की सूचना दी थी कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।

नकवी ने कहा, अन्य जिन टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई किया है, वो पाकिस्तान आने के लिए तैयार हैं। किसी को चिंता नहीं है। अगर भारत को किसी तरह की परेशानी है तो हम बात करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी चिंताएं दूर हों। मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कोई कारण है जिसकी वजह से भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सके। उम्मीद है कि इसके लिए सभी टीमें आएंगी। 

नकवी को चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम जल्द घोषित होने की उम्मीद
नकवी ने साथ ही इस बात की उम्मीद जताई कि आईसीसी जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा करेगा जिससे पाकिस्तान तैयारियां कर सके। उन्होंने कहा, खेल और राजनीति दो अलग चीजें हैं। मैं नहीं चाहता देश इसे एक साथ देखें। हम अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं। आईसीसी को कार्यक्रम की घोषणा करनी है और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा जल्द करेंगे जिससे हम तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। हमारे जो भी सवाल थे, उसे हमने लिखित में पूछे हैं और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

'हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट'
इस बारे में पूछे जाने पर कि अगर पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहते करानी पड़ी तो क्या पीसीबी टूर्नामेंट की मेजबानी से पीछे हटने पर विचार करेगा? नकवी ने इस बारे में कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उम्मीद जताई कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही होगा। नकवी ने कहा, पाकिस्तान का सम्मान सबसे पहले है, आगे आप देखेंगे कि क्या होता है। हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, हमने पहले भी इस बारे में चीजें स्पष्ट की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें