कोहली ने 2014 में अपनी कप्तानी के दौरान एडिलेड में लगाए दो शतक को हमेशा विशेष बताया है, हालांकि उन्होंने 2018 में पर्थ में लगाए गए अपने शतक को पसंदीदा बताया है। कोहली ने 2018-19 दौरे के उस मैच में 257 गेंदों पर 123 रन बनाए थे। यह दोनों टीम द्वारा उस मैच में बनाया गया एकमात्र शतक था। कोहली की यह पारी भारतीय टीम के काम नहीं आ सकी थी क्योंकि भारत ने वो मैच 146 रनों से गंवाया था और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी।
कोहली ने कहा कि पर्थ की वो पिच सबसे कठिन थी। कोहली ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में मेरी सबसे अच्छी पारी 2018-19 सीरीज में पर्थ में खेले गई पारी है। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में वो सबसे कठिन पिच थी जहां मैंने खेला है। उस पिच पर शतक लगाना सुखद था।