फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अकमल पर गिरी गाज, लग सकता है आजीवन प्रतिबंध, PCB ने लगाए आरोप

Sat, 21 Mar 2020 08:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज उमर अकमल बुरी तरह फंस गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एंटी करप्शन कोड ने शुक्रवार को उन पर भ्रष्टाचार विरोधी संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। अकमल पर अनुच्छेद 2.4.4 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है, जो भ्रष्ट दृष्टिकोणों का खुलासा करने में विफल होने से संबंधित है। इस मामले में अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर छह महीने के निलंबन से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक लग सकता है। हालांकि, उनके पास जवाब देने के लिए 31 मार्च तक का समय है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अकमल को 20 फरवरी को अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था और 17 मार्च को आरोप का नोटिस जारी किया गया था। अब उनके पास लिखित में जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है।

उमर अकमल ने पाकिस्तान की की तरफ से 16 टेस्ट मैच, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में 1003, वन-डे में 3194 और टी-20 में 1690 रन बनाए हैं। काफी समय से वह क्रिकेटे से दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें