फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर पीटरसन ने की खास अपील, हिंदी में ट्वीट कर बढ़ाया हौसला और दिया ये सुझाव

Sat, 21 Mar 2020 06:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केविन पीटरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। इस महामारी की वजह से विश्व में मरने वालों की संख्या 10,000 से पार हो गई है, जबकि दो लाख 44 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। हर क्षेत्र में इस महामारी का गहरा असर पड़ा है। वहीं, भारत में कोरोना वायरस की वजह से चार की मौत, जबकि इसके संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया है, जो काफी चर्चा में है। ट्वीट की चर्चा इसलिए क्योंकि उन्होंने यह ट्वीट हिंदी में किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट में अपने हिंदी टीचर का नाम भी लिखा है।

पीटरसन ने लिखा- नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं। हम सब अपनी-अपनी सरकार की बात का निर्देश करें और घर में कुछ दिनों के लिए रहें। यह समय है होशियार रहने का। आप सभी को ढेर सारा प्यार। मेरे हिंदी टीचर श्रीवत्स गोस्वामी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें