फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीसीबी ने इस दिग्गज को बनाया पाकिस्तान टेस्ट टीम का अंतरिम कोच, गिलेस्पी की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 30 Jun 2025 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अजहर महमूद को पाकिस्तान की पुरुष टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया। अजहर अपने मौजूदा अनुबंध के समाप्त होने तक इस भूमिका में रहेंगे।'
विज्ञापन
बाबर आजम, मोहसिन नकवी और अजहर महमूद - फोटो : Pakistan Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को सोमवार को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया और वह अपने मौजूदा अनुबंध समाप्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका मौजूदा अनुबंध अगले साल अप्रैल तक है।
विज्ञापन


महमूद ने पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ सभी प्रारूपों में सहायक कोच के रूप में दो साल का अनुबंध किया था। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी (टेस्ट) और दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (सीमित ओवर) मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे। यह दोनों हालांकि बाद में अपने पद से हट गए थे।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अजहर महमूद को पाकिस्तान की पुरुष टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया। अजहर अपने मौजूदा अनुबंध के समाप्त होने तक इस भूमिका में रहेंगे।' 50 वर्षीय महमूद ने 1996 से 2007 के बीच पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें