फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी: महिला टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध का एलान, फातिमा-सादिया ए वर्ग में शामिल; कितने खिलाड़ियों को मिली जगह

Fri, 27 Nov 2026 12:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध का एलान कर दिया है। इस बार आठ खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों की तीन वर्ग में बांटा गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान महिला टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2026/27 सीजन के लिए महिला केंद्रीय अनुबंध का एलान किया है। आठ महिला खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है जिसमें कप्तान फातिमा सना और सीनियर स्पिनर सादिया इकबाल को ए कैटेगरी में रखा गया है।  
विज्ञापन
Trending Videos

फातिमा को मिला इनाम 
25 साल की फातिमा को बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है। वह हाल ही में इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' और ऑस्ट्रेलिया में 'विमेंस बिग बैश' में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर बनीं। इस बीच, सादिया ने पाकिस्तान की टॉप परफॉर्मर में अपनी जगह बनाए रखी है। बाएं हाथ की स्पिनर पहले आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर रह चुकी है। मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू और सिदरा अमीन को सभी फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और योगदान के लिए कैटेगरी बी में रखा गया है।

तीन वर्ग में बंटे खिलाड़ी 
गुल फिरोजा और सदफ शमास की ओपनिंग जोड़ी को अनुभवी खिलाड़ी आयशा जफर के साथ कैटेगरी सी में शामिल किया गया है। उनका शामिल होना उनके हाल के घरेलू और इंटरनेशनल प्रदर्शन के साथ-साथ टीम की भविष्य की जरूरतों को दिखाता है। पीसीबी ने एक बयान में कहा, कॉन्ट्रैक्ट 30 जून, 2027 तक चलेंगे। खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए कैटेगरी तय की गई हैं। फिटनेस असेसमेंट रेगुलर किए जाएंगे, जिसमें सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को पूरे कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान तय फिटनेस स्टैंडर्ड बनाए रखने होंगे।

जापान में एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पाकिस्तान ने हाल ही में आईसीसी विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 में हिस्सा लिया था, जहां टीम सुपर सिक्स स्टेज में चौथे स्थान पर रही। 10 टीमों का यह प्रतियोगिता 12 से 25 नवंबर तक अजमान, यूनाइटेड अरब अमीरात में हुई थी। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू कर रहा था, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया था। टीम की कमान मुनीबा अली के हाथों में सौंपी गई थी, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी आयशा ने निभाई थी।
विज्ञापन

पाकिस्तान महिला टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध (2026/27):
कैटेगरी ए: फातिमा सना, सादिया इकबाल।
कैटेगरी बी: मुनीबा अली, नशरा सुंधू, सिदरा अमीन।
कैटेगरी सी: आयशा जफर, गुल फिरोजो, सदफ शमास। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें