एक सप्ताह पूर्व बीसीसीआई के टीम इंडिया को लेकर बड़े फैसले के बाद पीसीबी भी अपनी टीम के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। बीसीसीआई की तरह पीसीबी भी पूर्व क्रिकेटरों को बोर्ड में शामिल करेगी।
दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ऑल टाइम फेवरेट क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में जिम्मेदारी दी। गांगुली, तेंदुलकर और लक्ष्मण को एडवाइजिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया जबकि द्रविड़ को टीम ए और अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया।
इन फैसलों के बाद एक तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में बीसीसीआई ने नया अध्याय शुरू किया है। तो दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपने पूर्व दिग्गजों को शामिल करने की सोच रहा है। इस संबंध में आगामी कुछ दिनों में एक मीटिंग का भी प्रोग्राम है।