फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीए ने BCCI को लिखा खत, कहा- मोहाली में न कराओ किंग्स इलेवन पंजाब के मैच

Fri, 16 Mar 2018 02:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : file
विज्ञापन

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह 12 और 14 मई को होने वाले आईपीएल के दो मैचों को मोहाली में न करवाकर कहीं और आयोजित कर ले। इसके पीछे पीसीए का कहना है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे में 12 से 31 मई तक मरम्मत का कार्य चलना है, जिसकी वजह से यह बंद रहेगा। वहीं, आईपीएल के तय कार्यक्रम के मुताबिक मोहाली में 4 से 14 मई के बीच चार मुकाबले खेले जाने हैं। 

विज्ञापन


पीसीए के इस पत्र पर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि हमें उनका अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि हम शुक्रवार को बोर्ड की होने वाली मीटिंग में इस मसले पर बातचीत करेंगे और इसका हल निकालने की कोशिश करेंगे।  

आईपीएल के तय कार्यक्रम के मुताबिक मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब को 12 मई केकेआर और 14 को आरसीबी के खिलाफ खेलना है। वहीं, पंजाब इससे पहले अपने घरेलू मैदान पर 4 और 6 मई को क्रमशः मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस टूर्नामेंट में पंजाब एकमात्र ऐसी टीम है, जो अपने घरेलू मैच मोहाली के अलावा इंदौर में खेलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें