आज के मैच के हीरो युवा स्पिनर हरप्रीत बरार
19.1- मेरेडिथ को जैमीसन का छक्का
मेरेडिथ चोटिल हो गए, अब मोहम्मद शमी ओवर पूरा करेंगे
19.2- शमी की गेंद पर एक रन
19.3- शमी को हर्षल का चौका
19.4- हर्षल पटेल 13 गेंद में 31 रन बनाकर आउट
19.5- शमी की गेंद पर जैमीसन ने सिंगल लिया
19.6- सिराज रन नहीं बना पाए
अब तीन ओवर में 78 रन चाहिए। काइल जैमीसन 3 तो हर्षल पटेल 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले शाहबाज अहमद फिर डेनियल सैम्स का शिकार
30 गेंद में 31 रन बनाकर पारी का अंत। क्रिस जॉर्डन ने किया शिकार। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 92/5 डेनियस सैम्स (0) और शाहबाज अहमद (7)
आधा मैच खत्म हो चुका है। अब अंतिम 60 गेंद में आरसीबी को जीत के लिए 118 रन चाहिए। रवि बिश्नोई ने दो ओवर में महज छह रन दिए हैं तो हरप्रीत बरार इतने ही ओवर में 17 रन खर्च कर दबाव बना रहे हैं।
सात ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 46/1 विराट कोहली (26) और रजत पाटीदार (11)
पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 32/1 विराट कोहली (15) और रजत पाटीदार (9)
दूसरी गेंद में छक्का खाने के बाद अगली बॉल पर मेरेडिथ की जोरदार वापसी। 145.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर पडीक्कल के स्टंप्स बिखेरे। आज छह गेंद में महज सात रन बनाकर आउट। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 20/1 विराट कोहली (12) और रजत पाटीदार (1)
लैंथ बॉल को आगे बढ़कर अंपायर के सिर के ऊपर से चौके के लिए भेजा। फिर अनुभवी पेसर की जोरदार वापसी। बाउंड्री के बावजूद ओवर से सिर्फ पांच रन ही दिए।
19वें ओवर में सिर्फ सात रन। सिराज का बढ़िया ओवर। 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 157/5 केएल राहुल (76) और हरप्रीत बरार (18)
टाइम आउट के बाद 16वां ओवर फेंकने आए शाहबाज अहमद ने सिर्फ सात रन दिए तो 17वां ओवर लेकर आए डेनियल सैम्स सिर्फ छह रन का ही ओवर फेंक गए। 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 132/5 केएल राहुल (64) और हरप्रीत बरार (6)
यह कैरेबियाई ऑलराउंडर अपनी फॉर्म के लिए जूझ रहा। सात मैच में चौथी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटते हुए। 11.2 ओवर में राहुल की फिफ्टी और तीसरी बॉल पर पूरन आउट। काइल जैमीसन को दूसरा विकेट मिला है।
पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। आरसीबी को सही समय पर यह सफलता मिली। कप्तान कोहली ने डेनियल सैम्स को इस साझेदारी तोड़ने का जिम्मा दिया था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
आठ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 70/1 केएल राहुल (24) और क्रिस गेल (37)
एक विकेट चटका चुके काइल जैमीसन को अगले ओवर में गेल ने जमकर पीटा। पांचवीं गेंद में चूक गए, वरना छह गेंद में लगातार छह चौके होते।
युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह मौके को नहीं भूना पाए। महज सात गेंद में सात रन बनाकर आउट। काइल जैमीसन ने चटकाया विकेट। ओवर से सिर्फ तीन रन। नए बल्लेबाज क्रिस गेल
केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज की छोटी बॉल को अच्छा मजा चखाया। 143.9kph की रफ्तार से ऑफ स्टंप पर आई लैंथ बॉल को मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री पार पहुंचाया। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 13/0 केएल राहुल (9) और प्रभसिमरन सिंह (3)
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू। मयंक अग्रवाल के स्थान पर केएल राहुल का साथ देने प्रभसिमरन सिंह आए हैं। आरसीबी के लिए गेंदबाजी की बागडोर डेनियल सैम्स संभाेलेंगे। पहले ओवर में बिना किसी बाउंड्री के तीन रन आए।
मयंक अग्रवाल के स्थान पर प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप की जगह हरप्रीत बरार, केन रिचर्डसन की जगह रिले मेरेडिथ
प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ