कोहली पर रहेंगी निगाहें
आरसीबी चौथी बार और पंजाब किंग्स दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में उतरेंगे। फाइनल में सारी निगाहें उस खिलाड़ी पर होंगी, जिनकी जर्सी नंबर भी 18 है और उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का इंतजार भी इतने ही सत्र का हो गया है। जी हां, हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली को पहली बार आईपीएल विजेता बनाने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपार समर्थन मिलने जा रहा है। बड़ी संख्या में विराट के प्रशंसकों के 18 नंबर की जसों पहनकर स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, क्वालिफायर दो में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 87 रन की यादगार पारी खेलकर पंजाब को फाइनल का टिकट दिलाने बाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी अपनी नई टीम को पहला खिताब दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
तीन फाइनल में विराट का एक अर्धशतक
आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में आईपीएल का फाइनल खेला है और इन तीने ही फाइनल में विराट भी खेले हैं। उनका फाइनल में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। 2009 में डेक्कन वार्जर्स के खिलाफ उन्होंने सात रन बनाए थे, 2011 में चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 35 रन की पारी खेली और 2016 में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में उनकी टीम को आठ रन से हार मिली। विराट के पास चौथे फाइनल में बड़ी पारी खेलने का मौका है।
....तो इतिहास में दर्ज हो जाएंगे श्रेयस
अय्यर के पास इस फाइनल को जीतकर इतिहास में दर्ज होने का मौका है। अगर वह पंजाब को चैंपियन बनाते हैं तो लगातार दो वर्षों में दो टीमों को विजेता बन्नाने वाले एकमात्र कप्तान होंगे। यही नहीं श्रेयस तीन टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने वाले भी पहले कप्तान हैं। यह दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल में पहुंचा चुके हैं। बीते वर्ष उनकी कप्तानी में कोलकाता विजेता बना और इस वर्ष उनकी अगुआई में पंजाब फाइनल में पहुंचा है।
डेविड के खेलने पर स्थिति साफ नहीं
आरसीबी के लिए फाइनल में टिम डेविड खेलेंगे या नहीं, इस पर अब तक मामला साफ नहीं हो पाया है। आरसीबी के काप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'मुझे अभी तक इस बारे में कुछ नहीं पता है। डॉक्टर उनके साथ हैं और हमें इस बारे में बाद में पता लगेगा। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड पिछले कुछ मैचों से चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।' वहीं, फिल सॉल्ट के भी खेलने पर संशय है। उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। वह खेलेंगे या देश लौटेंगे इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।