फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में जैसे ही खुली चाउमीन की स्टॉल तुरंत टूट पड़े लोग, यूजर्स बोले- भुखमरी फैली है क्या?

Tue, 03 Jun 2025 03:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक शादी का रिसेप्शन नजर आता है, जहां मेहमानों के लिए कई प्रकार के लजीज पकवानों का इंतजाम किया गया था। हालांकि असली तमाशा उस वक्त शुरू हुआ जब चाउमीन का स्टाल खुला। वहां मौजूद मेहमानों की भीड़ ने देखते ही देखते स्टाल को घेर लिया।
विज्ञापन
शादी में मची खाने की होड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @sarcasmicbhaii
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शादियों में जितना महत्व रस्मों और रीति-रिवाजों का होता है, उतनी ही अहमियत दावत की भी होती है। यहां शादी की पहचान केवल दूल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मेहमानों के लिए सबसे जरूरी होता है खाना। अक्सर देखा गया है कि जैसे ही खाने के स्टाल खुलते हैं, मेहमान सबसे पहले वहीं पहुंचते हैं। इसी से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शादी में शामिल लोग चाउमीन के एक स्टाल पर कुछ इस अंदाज में टूट पड़ते हैं जैसे उन्हें सदियों बाद कुछ खाने को मिला हो। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक शादी का रिसेप्शन नजर आता है, जहां मेहमानों के लिए कई प्रकार के लजीज पकवानों का इंतजाम किया गया था। हालांकि असली तमाशा उस वक्त शुरू हुआ जब चाउमीन का स्टाल खुला। वहां मौजूद मेहमानों की भीड़ ने देखते ही देखते स्टाल को घेर लिया। लोग प्लेट लेकर एक-दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ रहे थे। कई मेहमान तो काउंटर पर झुककर चाउमीन को तेजी से अपनी प्लेटों में भरते दिखे। भीड़ का आलम ऐसा था कि स्टॉल पर खड़े कर्मचारी खुद पीछे हट गए और लोगों ने बिना किसी रोक-टोक के खुद ही चाउमीन सर्व करनी शुरू कर दी। कुछ पल के लिए माहौल बिल्कुल ‘लूट’ जैसा बन गया।




लोग तेजी से कर रहे हैं वीडियो शेयर
इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह नजारा देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। इंस्टाग्राम पर @sarcasmicbhaii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो की पॉपुलैरिटी यह साबित करती है कि भारतीय शादियों में भोजन कितना बड़ा एट्रैक्शन होता है। खासकर जब बात फास्ट फूड की हो, तो लोग खुद पर काबू नहीं रख पाते। चाउमीन जैसे आइटम, जो अब हर शादी में खास जगह बना चुके हैं, लोगों की पसंद में सबसे ऊपर हैं। इस वायरल वीडियो से साफ है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ अगर कोई सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, तो वो है, चाउमीन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें