गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार यानी आठ अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
गुजरात और पंजाब के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात और पंजाब मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
गुजरात और पंजाब मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह
गुजरात टाइटंस:
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, वरुण आरोन, लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद शमी