पंजाब किंग्स 11 वर्ष बाद आईपीएल के प्लेऑफ में प्रवेश करने में सफल रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम शनिवार को जब दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी तो उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहकर प्लेऑफ खेलने की होगी। अगर ऐसा होता है तो 11 वर्ष में पहली बार पंजाब शीर्ष दो में रहकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। 2008 में टीम तीसरे और 2014 में दूसरे स्थान पर रही थी। पंजाब को विदेशी खिलाड़ियों की सेवाएं मिल रही हैं। स्टोइनिस, जोश इंगलिस, हार्डी और जेमिसन तीन दिन पहले ही टीम से जुड़ गए हैं। वहीं, दिल्ली सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी।
शानदार शुरुआत के बावजूद पिछड़ी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। उन्होंने अपने पहले चारों मुकाबले जीते। बावजूद इसके टीम अपने प्रदर्शन को कायम नहीं रख पाई। खासतौर पर उसका अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसका खामियाजा उसे टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा। मिचेल स्टार्क की जगह आए बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर, स्टार्क जैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
अक्षर की उपलब्धता पर रहेगी नजर
दिल्ली के लिए पिछले मैच में नियमित कप्तान अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस ने टीम की कमान संभाली थी। डुप्लेसिस ने टॉस के दौरान बताया था कि अक्षर बीमार हैं जिस कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अक्षर की उपलब्धता पर फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा, लेकिन दिल्ली की टीम अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्सः केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, दुश्मंता चमीरा, मुकेश कुमार।
आइए जानते हैं पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 24 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा।
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।