फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क ने कहा, पेमेंट विवाद खतरनाक 

Sun, 30 Jul 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
माइकल क्लार्क - फोटो : getty
विज्ञापन
ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे पमेंट विवाद पर गहरी चिंता जताई है। क्लार्क ने कहा इस विवाद की वजह से खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच बढ़ रही कटुता का इस मसले के सुलझ जाने के बाद भी खेल पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। जिसका असर विवाद के महीनों बाद भी दिखाई पड़ेगा। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच विवाद की वजह से तकरीबन 230 खिलाड़ी कोई अनुबंध नहीं होने की वजह से बेरोजगार हो गए हैं। बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच अनुबंध जून के आखिर में खत्म हो गया था। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सुदरलैंड ने पिछले सप्ताह कहा, यदि अगले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के बीच समाधान पर बात नहीं बनती तो बोर्ड समाधान के लिए इंडस्ट्रियल अंपायर की मदद लेगा।  
विज्ञापन


लेकिन क्लार्क का मानना है कि इसके विवाद के निपट जाने के बाद भी स्थितियां पहले जैसी नहीं रहेंगी। खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच संबंधों में खटास आ जाएगी। क्लार्क ने कहा, मैं ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि इस विवाद का क्रिकेट पर बहुत खराब असर होगा। इसकी वजह से फिलहाल दोनों के बीच जैसे भी संबंध हैं लेकिन आगे ये और भी खराब हो जाएंगे। 

ये ऐसी परेशानी है जिससे केवल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही प्रभावित नहीं होंगे। इसका असर दर्शकों और लोगों पर भी पड़ेगा। इस विवाद पर सबका ध्यान लगा हुआ है।  यह देश की नंबर एक स्टोरी बनी हुई है। दोनों पक्षों के बीच पिछले वीकेंड पर भी समाधान के लिए चर्चा हुई। लेकिन सीए चाहता है कि पमेंट एक सेट पूल के अंदर हो। खिलाड़ियों की हिस्सेदारी फायदे की राशि में ही हो। 

क्लार्क ने कहा, वो दोनों पक्षों के तर्कों को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, ये जो कुछ भी चल रहा है ये सार्वजनिक तौर पर नहीं होना चाहिए था। 11 अगस्त से टीम को बांग्लादेश दौरे के लिए कैंप में शामिल होना है। लेकिन इस विवाद के कारण दौरे के ऊपर तलवार लटकी हुई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए दक्षिण अफ्रीकी दौरा इसी वजह से रद्द कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें