फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पाक क्रिकेटर भी उतरे जुबानी जंग में, अफरीदी ने दी चेतावनी

Tue, 04 Oct 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तानी राजनेताओं के बाद अब पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारत के खिलाफ जुबानी जंग में उतर गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद अफरीदी ने भारत को चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा में पठान तैनात हैं, भारत उनसे बचकर रहे। इससे पहले अफरीदी ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान एक अमन पसंद देश है, उन्होंने कहा कि जब किसी मसले का हल बातचीत के जरिए निकल सकता है तो कड़े कदम क्यों उठाए जांए। उनके इस ट्वीट का जमकर मजाक उड़ा था। लोगों ने शाहिद की खिंचाई करते हुए कहा था कि शाहिद भारतीय सेना से डर गए हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
शाहिद ने अब यह बयान दिया है। शाहिद पाकिस्तान के पठान समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पठानों की पहचान लड़ाकों की हा रही है। एक क्रिकेट शो में अफरीदी से भारतीय सेना से डर लगने वाली बात पूछी गई तो  उन्होंने  कहा कि भारत, पाकिस्तानी सेना को अभी ठीक से जानती नहीं है। पाक सेना में इसमें पठान तैनात हैं। पाक की सभी सीमाओं की सुरक्षा पठान ही कर रहे हैं। भारत को इनसे बचकर रहना होगा।

जावेद मियादाद - फोटो : getty
अफरीदी से पहले भारत की ओर से नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जावेद मियांदाद ने कहा था कि पाकिस्तान हर तरह से जंग में भारत का जवाब देने के लिए तैयार है। भारत के खिलाफ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद की टिप्पणी पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। ठाकुर ने कहा है कि मियांदाद लड़ाई के मैदान और क्रिकेट दोनों ही जगह पाक की हार के सदमे से नहीं उबरे हैं। 

 
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
मियादाद के  बयान का बीसीसीआई के अध्यक्ष और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, पाकिस्तान अब तक 1965, 1971 और कारगिल में मिली करारी शिकस्त के सदमे में है और यही हाल मियांदाद का है। मियांदाद इस सदमे में भी हैं कि पाक विश्वकप के इतिहास में एक बार भी भारत को नहीं हरा सका है। यदि जरूरत पड़ी तो भारत एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने को तैयार है फिर चाहे जंग का मैदान हो या क्रिकेट का। भाजपा सांसद ठाकुर ने कहा, मियांदाद को अपने रिश्तेदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत आने को कहना चाहिए। मियांदाद अपने लोगों को लेकर इतने भरोसे में हैं तो उन्हें दाऊद को भारत आने को कहना चाहिए। वह ऐसा क्यों नहीं करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें