फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: WTC के मौजूदा चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कमिंस, टेस्ट में पूरे किए 300 विकेट

Thu, 12 Jun 2025 07:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

कमिंस की शानदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे, इस तरह कंगारू टीम को 74 रनों की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। कमिंस ने मैच की पहली पारी में फाइव विकेट हॉल पूरे किए। कमिंस की शानदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे, इस तरह कंगारू टीम को 74 रनों की बढ़त हासिल हुई। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने छह विकेट लिए , जबकि मिचेल स्टार्क को दो और जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। कमिंस का यह प्रदर्शन डब्ल्यूटीसी फाइनल में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कमिंस ने इस मामले में काइल जैमिसन को पीछे छोड़ जिन्होंने 2021 में भारत के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे। 

300 विकेट पूरे करने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई 
कमिंस ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज भी बन गए हैं। वह ग्लेन मैक्ग्रा, मिचेल स्टार्क, डेनिस लिले, मिचेल जॉनसन और ब्रेट ली की सूची में शामिल हो गए हैं।  

बुमराह से आगे निकले कमिंस 
डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल भी कमिंस के नाम हो गए हैं। उन्होंने छठी बार डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र में ऐसा किया। इतना ही नहीं, कमिंस मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब तक 2023-25 चक्र में 79 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने दोनों ही मामलों में भारत के जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर नौवीं बार टेस्ट की एक पारी में झटके पांच विकेट
कमिंस ने कप्तान के तौर पर नौवीं बार एक पारी में पांच या इससे अधिक विकेट झटके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल पूरे करने वाले कप्तान इमरान खान हैं जिन्होंने 12 बार ऐसा किया है। कमिंस और रिची बेनॉड नौ-नौ बार ये उपलब्धि हासिल कर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें