फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल क्लार्क को पैट कमिंस का मुंहतोड़ जवाब, बताया IPL नहीं इसलिए कम की थी आक्रामकता

Fri, 10 Apr 2020 08:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 2018-19 में भारत के खिलाफ उनकी टीम ने कम आक्रामकता आईपीएल अनुबंध बचाने के लिए बल्कि प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए अपनाई थी। गेंद से छेड़छाड़ के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की भारत के खिलाफ सीरीज दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। इस प्रकरण में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर निलंबन लगा था।

विज्ञापन

कमिंस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ सीरीज से छह महीने पहले मीडिया और हर कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर टिप्पणी कर रहा था, जिससे टीम आगे की दिशा के बारे में काफी स्पष्ट थी कि मैदान पर कम आक्रामकता दिखाई जाएगी।’

माइकल क्लार्क - फोटो : getty
क्लार्क के दावों को किया खारिज

हालांकि, उन्होंने क्लार्क के दावे को पूरी तरह खारिज नहीं किया कि कुछ खिलाड़ी आईपीएल अनुबंध गंवाने के डर से भारतीय कप्तान विराट कोहली को दबाव में नहीं ला रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि मैदान पर दोस्त बनाने या गंवाने की कोशिश करने की तुलना में यह बड़ा कारण हो सकता है, लेकिन आप कुछ कह नहीं सकते कि कुछ खिलाड़ियों के यह भी कारण हो सकता है।’
विज्ञापन

टिम पेन ने यह कहा था

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी क्लार्क के दावों को खारिज किया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कौन उनके लिए आसानी से गेंदबाजी कर रहा था, हम निश्चित रूप से उन्हें उकसाकर किसी तरह की लड़ाई नहीं करना चाहते थे, क्योंकि हमें लगता था कि ऐसा करने से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।’ भारत को अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें उसे चार टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें