फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: खेल भावना को लेकर ब्रिटिश पत्रकार ने पैट कमिंस से की बदतमीजी, कंगारू कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 03 Jul 2023 06:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पत्रकार ने कमिंस से पूछा कि आने वाले मुकाबलों में क्या उनकी टीम अंडर ऑर्म बॉलिंग कर सकती है। इस पर कमिंस ने जवाब दिया कि यह इस पर निर्भर करता है कि विकेट कितना सपाट है।
 
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशेज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के तरीके ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में खेल भावना की बहस को जन्म दिया है। कई दिग्गजों का मानना है कि खेल के नियम के अधीन रहकर आउट करना सही है तो कई लोगों का मानना है कि जिस तरह से बेयरस्टो आउट हुए वह खेल भावना के खिलाफ था। बेयरस्टो कैमरून ग्रीन की गेंद छोड़ने के बाद क्रीज से बाहर निकल गए थे, जबकि गेंद डेड नहीं थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गिल्लियां बिखेरकर उन्हें आउट कर दिया। 
विज्ञापन


बेयरस्टो क्रीज से बाहर जरूर थे, लेकिन वह रन नहीं भाग रहे थे। वह ओवर खत्म होने के बाद अपने साथी बल्लेबाज बेन स्टोक्स से बात करने जा रहे थे। ऐसे में कई फैंस का मानना है कि उन्हें आउट करना खेल भावना के खिलाफ था। हालांकि, तीसरे अंपायर ने इस मामले में पाया कि गेंद डेड नहीं थी और बेयरस्टो क्रीज से बाहर थे। इस वजह से वह आउट हैं। बेयरस्टो के आउट होने के बाद, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत की उम्मीद दिलाई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अंत में 43 रनों से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।



बेयरस्टो के विकेट के बाद लॉर्ड्स में माहौल बदल गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से लॉन्ग रूम में बदसलूकी की गई, जबकि विपक्षी खिलाड़ियों की कुछ टिप्पणियों से पता चला कि वे स्पष्ट रूप से नाखुश थे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह मुद्दा कई बार उठाया गया। पैट कमिंस से एक रिपोर्टर ने पूछा "क्या आप क्रिकेट की भावना जैसी किसी चीज में विश्वास करते हैं?" इस पर कमिंस ने कहा "हाँ," 
विज्ञापन


रिपोर्टर ने अगला सवाल किया "क्या आपको लगता है कि आज बैस्टो के आउट होने के बाद, जो कि कानून के दायरे में था, बस इसे वहां रखा गया है, क्या हमें इस सीरीज में बाद में मांकड़ या अंडर-आर्म गेंदबाजी देखने का खतरा है?" इसके जवाब में कमिंस ने कहा "आह.. मेरा मतलब है, यह निर्भर करता है कि विकेट कितने सपाट हैं। यह एक विकल्प हो सकता है।" 

बेयरस्टो के आउट होने से इंग्लैंड के जीतने की उम्मीदें बेहद कमजोर हो गईं, जबकि उनकी अच्छी पारी सीरीज में इंग्लैंड की टीम को बराबरी पर पहुंचा सकती थी। उनके आउट होने के फैंस ने नारे लगाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हमेशा की तरह धोखा दे रहे हैं। वहीं, बेयरस्टो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलेक्स कैरी से कहा कि इसी के लिए तुम्हें याद किया जाएगा। 

ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से भी कहा, "यह सबसे खराब चीज है जो मैंने क्रिकेट में कभी देखी है।"

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विवादों के लिए याद रखा जाएगा। यह मुकाबला दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ ओवर पहले तक सामान्य था, लेकिन आखिरी के तीन सत्र में इस मैच में जो हुआ, उसने इसे यादगार बना दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले मिचेल स्टार्क ने एक कैच पकड़ा, जिसे अमान्य करार दिया गया। इसके बाद एलेक्स कैरी ने खेल भावना के खिलाफ जाकर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। इसके बाद लंच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रूम लौट रही थी तो लॉन्ग रूप में एमसीसी के सदस्यों और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के बीच तीखी बहस हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें