फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर की इस खास रसोई में पहुंचा यह पूर्व क्रिकेटर, एक रुपये में खाया भरपेट खाना

Sun, 14 Feb 2021 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर की जन रसोई - फोटो : social media
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा के मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र में दूसरी जन रसोई की शुरुआत की है। उनकी इस कैंटीन में सिर्फ एक रुपये में भरपेट खाना मिलता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गौतम गंभीर - फोटो : ट्विटर
इस बीच शनिवार को गौतम गंभीर की इस कैंटीन में खाना खाने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना भी पहुंचे। क्रिकेट की पिच पर धमाकेदार पारियां खेलने वाले गौतम गंभीर की इस खास कैंटीन में गरीब से गरीब इंसान अपनी भूख मिटाता है।
विज्ञापन

3 of 5
परविंदर अवाना - फोटो : social media
दरअसल, 12 फरवरी को ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर में खुली इस कैंटीन में परविंदर अवाना ने भरपेट खाना खाया। खाना खाने के बाद उन्होंने गंभीर को दिल से धन्यवाद कहा। भारत के लिए दो टी-20 मैच खेल चुके अवाना ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट किया।

4 of 5
परविंदर अवाना
ट्विटर पर साझा की तस्वीर के कैप्शन में अवाना ने लिखा, 'बड़े भाई गौतम गंभीर जी की एक आशा जन रसोई न्यू अशोक नगर में जाना हुआ। एक गरीब व्यक्ति को खाना खाते देख मन प्रसन्न हुआ। हृदय की गहराई से बड़े भैया जी का धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परविंदर अवाना
साल 2012 में डेब्यू करने वाले अवाना ने दो टी-20 के अलावा आईपीएल में भी 33 मैच खेले हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल 39 विकेट चटकाए हैं। साल 2014 में अलावा ने अपना आखिरी आईपीएल खेला था। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें