फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारूओं को बेदम करने वाले रसूल वॉरियर्स से जुड़े

Fri, 15 Feb 2013 01:07 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एंड कश्मीर के आलराउंडर परवेज रसूल ने आईपीएल के 2013 सत्र के लिए पुणे वारियर्स के साथ करार किया है। पिछले दिनों बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए अभ्यास मैच में रसूल ने ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट झटके थे। आईपीएल में खेलने वाले जम्मू एंड कश्मीर के पहले क्रिकेटर होंगे। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए सात विकेट लेने वाले रसूल को टीम से जोड़ने को तीन फ्रेंचाइजी इच्छुक थे लेकिन रसूल ने पुणे के साथ ही करार करना बेहतर समझा।
विज्ञापन


आईपीएल टीम से जुड़ने के बाद 24 वर्षीय रसूल ने कहा, ‘मुझसे कई फ्रेंचाइजियों ने सम्पर्क किया लेकिन सबसे पहले पुणे का ऑफर मेरे पास आया। इसलिए मैंने नैतिक रूप से उनसे जुड़ना ही उचित समझा क्योंकि उन्होंने मुझसे आस्ट्रेलिया मैच से पहले ही संपर्क किया था।’ रसूल को इस करार से 20 लाख रुपये मिलेंगे।

कौन हैं परवेज रसूल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में सात विकेट लेकर बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के स्पिनर परवेज रसूल सुर्खियों में आ गए हैं। जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) के निवासी 23 वर्षीय रसूल दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। जम्मू एंड कश्मीर के लिए रणजी खेलने वाले रसूल सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि बढ़िया बल्लेबाज भी हैं। 17 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 46 विकेट के अलावा 1003 रन भी हैं। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन पर सात विकेट जबकि बल्लेबाजी में उनका सर्वाधिक स्कोर 171 रन है। उनके नाम तीन शतक और दो अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें