फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पार्थिव को भरोसा, शमी का मुंबई के स्पैल से बढ़ेगा आत्मविश्वास; कैसा रहा तेज गेंदबाज का प्रदर्शन?

Mon, 03 Feb 2025 03:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शमी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे और उनके टखने की सर्जरी की गई थी। शमी हालांकि, 14 महीने बाद वापसी करने में सफल रहे थे। शमी राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 में विकेट नहीं ले सके थे, लेकिन उन्होंने वानखेड़े में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कमेंटेटर पार्थिव पटेल का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में फेंके गए स्पैल से आत्मविश्वास बढ़ेगा। शमी ने इस सीरीज से लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की थी। उन्हें तीसरे मैच में खेलने के मौका दिया गया था, लेकिन चौथे मैच से बाहर रखा गया था। रविवार को वानखेड़े में खेले गए पांचवें मैच में शमी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए और भारत को मिली 150 रन से जीत में योगदान दिया। 
विज्ञापन

शमी ने 14 महीने बाद की थी वापसी 
शमी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे और उनके टखने की सर्जरी की गई थी। शमी हालांकि, 14 महीने बाद वापसी करने में सफल रहे थे। शमी राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 में विकेट नहीं ले सके थे, लेकिन उन्होंने वानखेड़े में शानदार प्रदर्शन किया। पटेल ने बताया कि किस तरह शमी का यह प्रदर्शन वनडे में उनके लिए फायदमेंद साबित होगा। 

चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए शमी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण 
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके तुरंत बाद ही चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है और इस टूर्नामेंट में शमी की फॉर्म काफी मायने रखेगी। पार्थिव ने कहा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 444 दिनों बाद कोई विकेट लिया। उनका पहला ओवर अच्छा नहीं रहा था, लेकिन आपको भाग्य की भी जरूरत होती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रहने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता है, विशेषकर जब आप पाटा पिच पर गेंदबाजी कर रहे हो जहां विपक्षी टीम आप पर हमलावर होगी क्योंकि वह 247 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। यह अच्छा है कि शमी को कुछ विकेट मिले हैं। विकेट लेने से शमी का वनडे प्रारूप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन

भारत ने मुंबई में खेले गए टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह की जगह शमी को प्लेइंग-11 में जगह दी थी और उनके लिए यह फैसला फायदेमंद रहा। शमी का विकेट लेना भारत के लिए राहत की खबर है क्योंकि उसे इस महीने चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, ऐसे में शमी पर भार रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें