फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के एक क्रिकेटर को चाहिए सरकारी नौकरी!

Thu, 27 Jun 2013 05:17 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यह जनाब कभी इंटरनेशनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपिंग किया करते थे। लेकिन अब चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। क्या आप यकीन करेंगे इस बात पर?
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मीडिया के कुछ हलकों में ऐसी खबर आई थी कि भारत के सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर रहे पार्थिव पटेल आयकर विभाग में चपरासी की नौकरी पाना चाहते हैं।

आयकर विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीए) के लिए पार्थिव पटेल ने आवेदन किया है। इस पद के लिए 15,000 प्रतिमाह वेतन है।

हालांकि, पार्थिव के पिता अजय पटेल ने ऐसी खबरों से इंकार किया है कि उनके बेटे ने चपरासी के लिए आवेदन किया है।

उन्होंने कहा, 'पहले मुझे स्पष्ट करने दें। पार्थिव रिलायंस से एक लाख रुपये महीने की कमाई करते हैं। रिलायंस से उनका अगले 10 साल का करार है। मेरे बेटे ने आयकर विभाग में नौकरी के लिए कभी भी प्रयास नहीं किया। प्रस्ताव दूसरी तरफ से आया था।'
विज्ञापन


आईपीएल से कमाते हैं करोड़ों
बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव का आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 3.15 करोड़ रुपए का करार था, जो इस साल खत्म हो गया। अगले साल आईपीएल में नए सिरे से खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

आईपीएल के अलावा पार्थिव घरेलू क्रिकेट में खेलकर पैसा कमाते हैं। पार्थिव के पिता ने कहा, 'जब प्रस्ताव आया था, तब हमने सोचा कि अगर पार्थिव को ऑफिसर रैंक दिया जाता है, तो इसमें कुछ बुराई नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया क्या कहेगी अगर मेरा बेटा चपरासी की नौकरी करेगा।'

अधिकारी बनने योग्य नहीं हैं पार्थिव
पार्थिव ने अभी तक 12वीं की परीक्षा पास नहीं की है। यहां तक कि पार्थिव किसी भी सरकारी संस्थान में अधिकारी रैंक की नौकरी पाने के योग्य भी नहीं हैं।

अगर पार्थिव आयकर विभाग की जॉब को स्वीकार करते हैं तो उन्हें बीसीसीआई कॉरपोरेट ट्रॉफी में ऑल इंडिया रेवेन्यू टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा। पार्थिव इस समय अमेरिका में पत्नी अवनी और दो साल के बेटे संग छुट्टियां बीता रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें