फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvsSA: फवाद आलम का शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान मजबूत स्थिति में

Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
फवाद आलम - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक पाकिस्तान ने फवाद आलम (109) के शानदार शतक के दम पर आठ विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। हसन अली 11 और नौमन अली 6 रन बनाकर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी में 220 रन बनाए थे। इस तरह मेजबान पाकिस्तान ने पहली पारी में 88 रन की बढ़त हासिल की। 

विज्ञापन


दूसरे दिन फवाद ने 245 गेंदों पर 109 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केशव महाराज की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। मगर इसके बाद लुंगी एन्गिडी की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दे बैठे। फवाद ने अनुभवी अजहर अली के साथ पांचवें विकेट के लिए 94, मोहम्मद रिजवान (33) के साथ छठे विकेट के लिए 55 और फहीम अशरफ (64) के साथ सातवें विकेट के लिये 102 रन की उपयोगी साझेदारियां की।

बता दें कि फवादा ने 2009 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की लेकिन इसके बाद 10 साल तक उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाया था और फिर से टीम में अपनी काबिलियत साबित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें