संसद सत्र को लेकर कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को विपक्ष के नेताओं के साथ चर्चा की। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का मकसद कृषि कानूनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार को घेरने के लिए साझा रणनीति बनाना है। वहीं संसद में विपक्ष की संयुक्त रणनीति को चाक-चौबंद करने के लिए और भी विपक्षी नेताओं की ऑनलाइन बैठक भी जल्द ही होगी।