साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्राविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 284 रन की साझेदारी की थी। बता दें कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने शुक्रवार को जिम्बॉब्वे के खिलाफ इतिहास रचते हुए चौथे वन-डे मैच में नाबाद 210 रन की पारी खेली।
इसके साथ ही फकर पाकिस्तान की ओर से दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह पाकिस्तान की ओर से वन-डे इतिहास में बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी बना। उन्होंने सईद अनवर (194 रन) का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। सईद अनवर ने टीम इंडिया के खिलाफ 1997 में चेन्नई के मैदान पर 194 रन की पारी खेली थी।