फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पप्पू ने गप्पू को गले लगाकर महफिल लूट ली'

Fri, 20 Jul 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

 मानसून सत्र का चौथे दिन मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष लामबंद है। केंद्र की मोदी सरकार साढ़े चार साल के कार्यकाल में आज पहली बार विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है।  आज सुबह 11.30 बजे जब से संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई सभी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इंतजार रहा। राहुल आए और उन्होंने प्रधानमंत्री को जम कर घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन


भाषण के अंत में उन्होंने खुद को न केवल पप्पू कहा वहीं जोश-जोश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गए। संसद सकते में आ गई। खुद प्रधानमंत्री मोदी यह सोचने लगे की यह क्या हो रहा है तब तक राहुल झुके और उन्हें गले लगा लिया। फिर पीएम मोदी ने उन्हें वापस बुलाया और कुछ देर तक बातें की । राहुल वापस अपनी सीट पर आए और अपने करीब बैठे किसी सांसद को आंख मार दी। आंख मारने के बाद से ही सोशल मीडिया में राहुल ट्रोल हो गए हैं। वहीं उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की फोटो ट्वीट कर कहा कि वाह मेरे दोस्त, गजब कर दिया। वहां हमला करो जहां उन्हें दर्द हो। जबकि भाजपा सांसद किरन खेर ने लिखा कि राहुल जी इसे गले लगना नहीं बल्कि गले पड़ना कहते हैं। 

 
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया में भी पक्ष और विपक्ष वाले अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं कुछ मोदी के खिलाफ तो कुछ राहुल के खिलाफ।
 
वहीं कुछ लोग राहुल के पक्ष में भी नजर आए और उन्होंने लिखा कि पप्पू ने गप्पू को गले लगाकर महफिल लूट ली। दूसरों को जबरदस्ती हग करने वाले को आज जादू की झप्पी मिली। 


वहीं दूसरी तरफ मिनहाज मर्चेंट ने लिखा कि आज संसद का नजारा अलग था। एक शासक ने दूसरे शासक को आंख मारी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी। यह ठीक वैसा ही था जैसा डोनाल्ड ट्रंप ने एक आंख ब्लादिमिर पुतिन को हेलिंस्की में मारी थी। 
 
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ जब सदन में बहस चल रही थी उसी समय सोशल मीडिया पर भी एक बहस चल रही थी। उधर राहुल सदन में सरकार को धो रहे थे वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सोशल मीडिया पर राहुल की बखिया तो उधेरी ही जा रही थी वहीं कुछ लोग मोदी की भी बखिया उधेरने में लगे थे। 

परेश रावल जो भाजपा के सांसद भी है उन्होंने कहा कि अगर आज राहुल बिना पढ़े, बिना फंबल करे, बिना गलती करे 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी, हिलेगी भी क्या नाचेगी।
 वहीं किसी पवन खरे ने कहा कि आज राहुल गांधी जमकर बोल रहे हैं और मोदी जी हंसी में बातों को उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वह कुछ नर्वस दिख रहे हैं। 

वहीं सोशल मीडिया पर राहुल की भाषण की चर्चा करते हुए प्रभात रंजन लिखते हैं- राहुल जी के बोलने में अब तेवर आ गया है। अब वे आक्रामक हो गए हैं। अच्छा लगता है उनको सुनते हुए । इस देश की जनता को ऐसे आक्रामक नेता अधिक पसंद आते हैं। उन्होंने कहा था कि जब वे बोलेंगे तो भूकंप आएगा। भूकंप तो आ गया है। सरकार के कई मंत्री तिलमिलाए हुए दिख रहे हैं!
वहीं वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी राहुल गांधी के भाषण में बाधा डाल रही है वह यह दिखाता है कि पार्टी किस तरह से नर्वस है। परेशान है। राहुल ने जिस तरह से राफेल डील, जय शाह, अंबानी, अडाणी, निमो, महिलाओं की स्थिति, लिंचिंग पर बातचीत कर रहे हैं वह दिखा रहा है किस तरह से परेशान है। 

वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मोदी के द्वारा शाम छह बजे दिए जाने वाले भाषण का अनुमान भी छापा। उन्होंने लिखा मोदी क्या बोलेंगे एडवांस में जान लीजिए “उस” भाषण के catch words- परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, ग़रीब, विकास, 2022, महिला, युवा, दलित, दवाई, पढ़ाई, कमाई, भारत माता. सवा सौ करोड़। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें