फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय लड़की से किया था निकाह, पहले PCB ने किया कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, अब होगा ऑपरेशन

Fri, 15 May 2020 05:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हसन अली और साथ में शामिया आरजू - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के सूची से बाहर किए गए तेज गेंदबाज हसन अली पीठ की चोट से परेशान हैं, जिसका उन्हें विदेश में आपरेशन करवाना पड़ सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हसन पिछले साल विश्व कप से ही चोट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हसन अली - फोटो : bbc
फरवरी मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के बाद वह पीठ दर्द से परेशान हैं। सूत्रों ने कहा, ‘अप्रैल से ही वह पीठ दर्द से परेशान हैं और पीसीबी ने उनकी चिकित्सा रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया और कुछ अन्य देशों के विशेषज्ञों के पास भेजी है।’
विज्ञापन

3 of 4
हसन अली - फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि अगर विशेषज्ञ पीठ की समस्या के लिए ऑपरेशन की सलाह देते हैं तो बोर्ड उन्हें ऑस्ट्रेलिया या किसी भी अन्य देश में भेजने के लिए तैयार है। सूत्रों ने कहा, ‘हसन के पास दो ही विकल्प हैं या तो वह लंबी अवधि का उपचार ले या फिर आपरेशन करवाए, लेकिन सब कुछ विदेशी विशेषज्ञों की राय पर निर्भर करेगा।’
विज्ञापन

4 of 4
हसन अली और शामिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पाकिस्तान के पेसर ने पिछले साल भारतीय नागरिक शामिया आरजू के साथ शादी की थी। हसन अली से पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक जैसे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी भारतीय नागरिक से विवाह कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें