फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंसर ने ली एक और क्रिकेटर की जान

Tue, 27 Jan 2015 12:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के खेल में बाउसंर क्रिकेटरों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। इस बार 18 साल का एक क्रिकेटर बाउंसर की चपेट आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, कभी सिर्फ मनोरंजन के लिए खेले जाने वाले क्रिकेट खेल के मायने अब बदल गए है। विपक्षी टीम के बल्लेबाज को अपनी घातक और तेज गेंदबाजी से डराने के लिए बाउंसर शुरु किया गया। पर आज यह बाउसंर जानलेवा बनता जा रहा है और इसकी जद में आकर क्रिकेटरों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ रहा है।

इसे लेकर सबसे पहले अंगुली तब उठी जब ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज की सिर पर एक बाउंसर लगने से मौत हो गई थ्ाी। उस वक्त बाउंसर गेंदों को खेल से हटाया जाए या शामिल किया जाए, इन बातों को लेकर शुरु में काफी हो-हल्ला तो हुआ, लेकिन फिर कुछ समय के बाद उतनी ही जल्दी शांत भी हो गया।
विज्ञापन


इसकी बानगी तब देखने को मिली जब बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई और टीम इंडिया के गेंदबाजों की ओर से एक-दूसरे को बाउसंर डाली गई।
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत

जानलेवा बाउसंर का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की खेलने के दौरान मौत का मामला प्रकाश में आया है। 18 वर्षी जीशान मोहम्मद की छाती में बाउंसर लगने से मौत हो गई।

25 जनवरी को कराची में एक मैच में जीशान बल्लेबाजी कर रहे थे। एक गेंद उनके सीने पर आकर जोर से लग गई। गेंद लगते ही जीशान मैदान पर ही गिर पड़े। जीशान के जमीन पर गिर जाने के बाद मैदान में कोहराम मच गया। आनन-फानन में जीशान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वहां जीशान को मृत घोषित कर दिया।


डॉक्टरों के मुताबिक जीशान ने मैदान पर ही दम तोड़ दिया था। जीशान की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। जीशान की मौत के चलते क्रिकेट टूर्नामेंट भ्‍ाी रद्द कर दिया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में कुछ समय पहले राजस्थान के उदयपुर जिले में एक जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से 12वीं में पढ़ने वाले रणजीत सुथार (18) की भी जान चली गई थी। इतना ही नहीं, फ्लिप ह्यूज के दोस्त डेनियल ह्यूज भी क्रिकेट खेलते वक्त बाउसंर लगने से बेहोश गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें होश आ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें