और किन-किन पर हुई कार्रवाई?
इन यूट्यूबर्स के अलावा प्रतिबंधित किए गए यूट्यूब चैनलों में समाचार आउटलेट डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, जियो न्यूज और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल हैं। पत्रकार इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं। प्रतिबंधित किए गए अन्य हैंडल में द पाकिस्तान रेफरेंस, समा स्पोर्ट्स, उजैर क्रिकेट और रजी नामा शामिल हैं।
IPL 2025: मुंबई-बेंगलुरु का दबदबा, गुजरात का भी परचम बुलंद; दिल्ली, पंजाब और LSG के बीच रोचक हुई प्लेऑफ की जंग
क्यों की गई कार्रवाई?
सूत्रों के मुतबिक, ऐसे यूट्यूब चैनल पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान से तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और संवेदनशील सामग्री, झूठे-भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों को आतंकवादियों ने निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया था।
किन-किन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल पर नहीं लगा बैन?
कई और भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल हैं, लेकिन उन पर बैन नहीं लगाया गया है। इनमें रमीज राजा, इंजमाम उल हक, कामरान अकमल, उमर अकमल, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद वसीम, सलमान बट, जावेद मियांदाद, राणा नावेद उल हसन, सकलैन मुश्ताक और शाहिद अफरीदी के चैनल्स शामिल हैं। हालांकि, इनके चैनल्य पर क्लिक कर आप वीडियोज स्ट्रीम कर सकते हैं। इन पर किसी तरह का कोई संदेश नहीं आ रहा।